बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में मारपीट का विरोध करने पहुंची एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 30 जून को उसका बेटा अपनी मौसी के यहां गया था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उसके पुत्र की लाठी-डंडा से पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब महिला मौके पर पहुंची तो आरोपित उसके साथ भी मारपीट कर छेड़खानी करने लगे। घटना में महिला जख्मी हो गई है। घटना को लेकर कृष्णाब्रह्म थाना में सोनू कुमार, राकेश प्रसाद, हरि प्रसाद समेत कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल, केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...