Buxar News: मारपीट कर युवक से छीने पांच हजार रुपये
बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-03 के लिए कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के दियां गांव से अपने घर अरक लौट रहे एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मारपीट के दौरान जेब से पांच हजार रुपये नगद निकाल लेने का आरोप लगाया है। घटना बीते 27 अगस्त की है। मामले को लेकर अरक गांव निवासी मनु पासवान के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में चंदन सिंह उर्फ मारुति सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने बताया है कि वह दियां गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपित उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से पांच हजार रुपये नगद निकाल लिए गए। घटना के बाद थाना पहुंचकर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.