Buxar News: मामूली विवाद में चली गोली, युवक जख्मी
बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर गांव में सोमवार को मामूली विवाद में फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार व मोहित कुमार के बीच किसी बात लेकर विवाद हो गया। इसी बीच विकास ने पिस्तौल निकाल गोली चला दी। गोली मोहित के हाथ में लगी। घटना के बाद विकास भाग खड़ा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मोहित को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन विवाद में मारपीट, एक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.