बक्सर, अगस्त 19 -- Buxar News: बक्सर। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय दहीवर के शिक्षक विशाल यादव ने ट्रेन में मिले एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाया। शिक्षक के इस प्रयास से करीब दस दिनों से अपने परिवार से बिछड़ा युवक बुधवार को अपने परिजनों के पास पहुंच सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक देवघर से लौट रहे थे। तभी ट्रेन में वह विक्षिप्त युवक उन्हें मिला। विक्षिप्त युवक अपने घर का सही पता नहीं बता पा रहा था। शिक्षक उसे अपने घर लेकर आये। दस दिनों बाद युवक ने अपने परिवार के बारे में कुछ जानकारी दी। उसी आधार पर भागलपुर जिले के पिपरैती थाना से संपर्क किया गया। थाना के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद बुधवार को युवक के परिजन बक्सर पहुंचे और निरंजन कुमार को अपने साथ लेकर चले गए।

सांप काटने से मजदूर की ...