बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- कृष्णाब्रह्म। टुड़ीगंज बाजार से अपने घर अरियांव लौट रही एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। सामने आया है। घटना बीते 20 अगस्त शाम की बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर कृष्णाब्रह्म थाने में कुल तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में सोनू यादव, आशीष यादव व आनंद यादव उर्फ मुन्ना यादव को आरोपित किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि घर लौटने के दौरान आरोपितों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज घटना के बाद महिला स्थानीय थाना पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। फिलहाल, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दु...