बक्सर, अगस्त 17 -- Buxar News: जांच मृतका के पुत्र ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस क्षेत्र में संचालित कथित निजी अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंपब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौरस्ता शिव मंदिर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान एक 45 वर्षीय महिला की मौत के मामले में मृतका के पुत्र ने अस्पताल के चिकित्सक एवं उनकी टीम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले की जांच प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में बिना समुचित अनुमति या मानकों के संचालित किए जा रहे निजी अस्पतालों के संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि निमेज गांव निवासी गोरख यादव की पत्नी यमुनी देवी को पथरी की शिकायत के बाद उक्त निजी नर्सिंग होम में भर...