बक्सर, सितम्बर 29 -- Buxar News: युवा के लिए --- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय प्लस टू महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय का स्थापना दिवस एवं महाराजा बहादुर कमल सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि प्रभात ने की। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने महाराजा बहादुर कमल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दिवंगत महाराजा के व्यक्तित्व और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। विद्यालय के स्थापना दिवस पर शिक्षकों ने छात्राओं को विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और उपलब्धियों से भी अवगत कराया मौके पर कुमार विमल, सुनील कुमार, विश...