बक्सर, सितम्बर 2 -- Buxar News: पेज चार की लीड के साथ ------- संकट जवहीं दियर पंचायत का महाजी डेरा बाढ़ की पानी से घिरा प्रशासन ने आवागमन के लिए दो नाव को उपलब्ध कराया चक्की, एक संवाददाता। जवहीं दियर पंचायत के महाजी डेरा में पिछले दो दिनों से गंगा का पानी फिर बढ़ने लगा है। गांव के चारों तरफ पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशतगांव वाले की परेशानियाँ पंचायत के वार्ड संख्या-06 व 07 में करीब दो हजार की आबादी रहती है। पानी बढ़ने के कारण ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी काम के लिए लोग अब नाव का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले बाढ़ का पानी घटने लगा था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी और उन...