Buxar News: मधुमक्खी पालन पर आयोजित हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण
बक्सर, अक्टूबर 30 -- Buxar News: बक्सर। मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा की ओर से संयुक्त कृषि भवन के सभागार में संचालित हो रहा था। यह प्रशिक्षण डॉ. देवकरण की देखरेख में हुआ। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन व सतत कृषि प्रणाली से संबंधित वैज्ञानिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में प्रत्यक्ष मधुमक्खी के बॉक्स को हैंडलिंग और परिचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन से अतिरिक्त आय अर्जित करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए जाएंगे। ताकि किसान कम लागत में बेहतर लाभ प्राप्त कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.