बक्सर, नवम्बर 9 -- भैंसहा नदी से अवरोध हटाने का निर्देश Buxar News: निरीक्षण मछली पकड़ने के लिए मछुआरे नदी में चिलवन व तिरपाल से रोकते हैं पानी पानी का बहाव अवरुद्ध होने से छठ पर्व के दौरान व्रतियों को होगी परेशानी डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। भैंसहा नदी में पानी के बहाव को अवरुद्ध करने पर अनुमंडल प्रशासन ने एक्शन लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम ने नदी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नदी से तिरपाल व चिलवन हटाने का निर्देश दिया है। सिमरी रोड स्थित पुराना भोजपुर के भैंसहा नदी के किनारे घाट पर काफी संख्या में व्रती भगवान भास्कर की आराधना करने पहुंचते हैं। भैंसहा नदी में मत्स्य श्रमजीवी संघ ने मछली पकड़ने के लिए चिलवन व प्लास्टिक से पानी के बहाव को अवरुद्ध कर दिया है। छठ के समय पानी की समस्या के मद्देनजर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ...