बक्सर, अक्टूबर 14 -- भूमि उपलब्धता और लंबित मामलों की समीक्षा Buxar News: भूमि उपलब्धता से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा बैठक बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि आम जनता को सुविधा प्राप्त हो सके। इसके लिए कई भवन, कार्यालय बनाने की जरूरत है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने की। इस दौरान डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से भूमि की आवश्यकता, उपलब्धता एवं हस्तांतरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से जुड़े मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। ताकि आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए। डीएम ने कहा कि वि...