बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के स्टेशन रोड में स्थित पीएम श्री प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय में शनिवार को विभागीय निर्देश पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह पाठ्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल के हेडमास्टर ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जरुरी सुझाव दिए गए। इस अवसर पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमे कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए पेंटिंग तथा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हेडमास्टर ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में फरहान, उज्ज्वल शर्मा और प्रिंस उपाध्याय ने क्रमशः पहला,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पंड...