बक्सर, जुलाई 23 -- Buxar News: बक्सर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय के सफल दायित्व का एक वर्ष पूर्ण होने पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई दी। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ने संगठनात्मक दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनके एक वर्ष के कार्यकाल में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय हुआ है। बधाई देने वालों में भाजपा नेता विमल सिंह, रूपेश दुबे, सतेंद्र कुमार, धीरज पाठक, मधु यादव,अनूप वर्मा ,सूर्यभान सिंह,शिवम कुमार,सुशांत सिंह सहित अन्य शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...