बक्सर, अक्टूबर 12 -- श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति और आत्मिक शांति का संदेश Buxar News: पेज चार के लिए ---- प्रवचन कथा बाहरी सुखों से ऊपर उठाकर आत्मिक शांति की ओर ले जाती है जीवन क्षणभंगुर है और संसार की भौतिक उपलब्धियां स्थायी नहीं हैं फोटो संख्या 15 कैप्शन - सोमवार को बनारपुर गांव में कथा कहते आचार्य रणधीर ओझा। चौसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के बनारपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास आचार्य रणधीर ओझा ने श्रीमद्भागवत के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य का संदेश दिया। उन्होंने कथा में राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग और शुकदेव जी के आगमन का अत्यंत मार्मिक एवं आध्यात्मिक वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि राज...