बक्सर, अक्टूबर 7 -- Buxar News: नावानगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धवछुआ गांव में एक महिला को उसके भसुर और जेठानी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला का पुलिस द्वारा सीएचसी नावानगर में इलाज कराया गया। इस संबंध में पीड़ित महिला सीता देवी द्वारा भसुर अयोध्या सिंह और जेठानी रीना देवी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...