बक्सर, अक्टूबर 17 -- Buxar News: फोटो क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्थापित हुईं प्रतिमाएं, जैसलमेर के किले की तर्ज पर चौरास्ता पर बना पंडाल बना आकर्षण का केंद्र ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके साथ ही पूरे प्रखंड में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। प्रखंड के बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर ब्रह्मपुर चौरस्ता, पचफेड़वा, चंद्रपुरा, महुआर, नैनीजोर, रघुनाथपुर, रहथुआ, कैथी, बगेन, भदवर सहित कई विभिन्न गांवों और बाजारों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां दुर्गा के पट ...