बक्सर, सितम्बर 29 -- Buxar News: फोटो ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विकास सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, बच्चों की माताओं के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस के तहत संवाद व सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। निमेज पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 170 और 17 कानू व यादव टोला केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ रूबी कुमारी मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं व लाभार्थियों से संवाद कर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान बेहतर कार्य के लिए सेविका रंजू चौरसिया, सहायिका मुनर देवी, आशा कार्यकर्ता मंजू देवी, जीविका दीदी समेत कई लाभार्थियों को सीडीपीओ ने सम्मान...