बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: फायदा बिहार यूपी को जोड़ने वाली 14 किमी लंबी है यह सड़क 24 करोड़ रुपये की लागत से इसका हो रहा निर्माण कार्य फोटो संख्या- 05, कैप्सन- बुधवार को ब्रह्मपुर-नैनीजोर सड़क के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बिहार को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ब्रह्मपुर-नैनीजोर सड़क के निर्माण का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण पूरा होने से दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। फिलहाल दल्लुपुर से चंद्रपुरा, पांडेयपुर महुआर तक पुरानी सड़क की खुदाई के साथ डब्ल्यू एमएम का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में रोजाना कई जेसीबी, रोड रौलर आदि मशीनों के साथ दर्जनों मजदूर लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: जर्जर मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मत क...