बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत में विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा बगेन मंडल अध्यक्ष उदय कुमार उज्जैन ने राज्य के नगर व आवास विकास विभाग के मंत्री नितीश मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को मांग-पत्र सौंपकर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, यातायात और जल निकासी की समस्याओं के समाधान की मांग की। मांग-पत्र में ललन जी के डेरा से ब्रह्मपुर गांव होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक सड़क निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इससे बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के आसपास लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ ही लोगों को रघुनाथपुर स्टेशन आने-जाने में सुविधा मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा ब्रह्मपुर चौरस्ता से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक सड़क का चौड़...