बक्सर, अगस्त 12 -- Buxar News: तैयारी शुरू नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के बैजनाथपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 15 से 19 अगस्त तक पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन यज्ञ, रामकथा व अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-‌शोर से चल रही है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान बनारस के हरेंद्र शास्त्री जी महाराज, जया किशोरी तिवारी, किशोरी प्रज्ञा पांडेय एवं शास्त्री राधेश्याम तिवारी द्वारा संगीतमय राम कथा का भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कलश यात्रा 15 अगस्त को निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि राम कथा का आयोजन 17 अगस्त तक होगा। जिसके बाद अखंड हरि कीर्तन 18 अगस्त से शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन 19 अगस्त को भंडारे के साथ किया ज...