Buxar News: बीमारी ने छीना परिवार का सहारा, एएसआई के निधन से गांव में मातम
बक्सर, अगस्त 4 -- Buxar News: पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे बिहार पुलिस के एएसआई मुन्ना कुमार गोंड जिंदगी की जंग हार गए। मंगलवार सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
शोक का माहौल उनके निधन की खबर मिलते ही नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में मातम पसर गया। घर पर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। बताया जाता है कि एएसआई पिछले कई महीनों से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और नियमित डायलिसिस पर थे। उनका इलाज पटना पीएमसीएच समेत विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था।
बीमारी का पता सोमवार को अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बीमारी के कारण वह करीब दो माह से अवकाश पर चल रहे थे। मुन्ना कुमार गोंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.