Buxar News: बिजली चोरी करते दो उपभोक्ता धराये
बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर के समीप से विद्युत अभियंताओं की टीम ने बिजली चोरी करते दो उपभोक्ताओं को धर-दबोचा है। दोनों पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता प्रशांत कुमार ने कहा है कि इस बात की सूचना प्राप्त हुई कि बिजली चोरी की जा रही है। तत्काल एक टीम गठित का गौरीशंकर मंदिर के दो उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की गई। दोनों उपभोक्ता टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। एक पर तीस हजार व दूसरे पर नौ हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया। साथ ही नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.