बक्सर, जुलाई 20 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश सोमवार को भी दिन भर रुक-रुक कर होती रही। इस वज़ह से स्थानीय नगर पंचायत सहित प्रखण्ड के विभिन्न भागों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। बारिश की वजह से एक तरफ़ जहां कई लोग अपने घरों में ही दुबके रहे, वहीं दूसरी ओर धान की खेती करने वाले किसानों के क़दम अपने खेतों की तरफ दौड़ते रहे। बारिश की वजह से खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के कारण धान की रोपनी के कार्य में तेजी रही। रोपनी करने वाले मजदूर दिनभर खेतों में धान की रोपनी करते हुए दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों के चेहरे खिले इससे मजदूरों के साथ ही किसानों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दी। वहीं बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमा...