बक्सर, सितम्बर 25 -- Buxar News: चक्की प्रखंड क्षेत्र के किसानों की बारिश ने बढ़ायी चिंता खेतों में पानी लगने से गोभी बर्बाद होने की बनी आशंका फोटो संख्या- चक्की, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश ने चक्की प्रखंड के हेनवा, लीलाधरपुर, अरक व चक्की गांव के गोभी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गोभी की फसल को लेकर किसान मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

किसानों की चिंताएं किसानों को आशंका है कि बारिश के कारण खेतों में जलजमाव हुआ तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों के अनुसार जून-जुलाई में गोभी का बीज डाला गया था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में बिचड़ा तैयार होने के बाद खेतों में रोपाई की गई। एक बीघा में गोभी की खेती पर करीब 60 से 65 हजार रुपये तक खर्च आता है। पांच बीघा में खेती करने वाले किसानों की लागत लाखों रुपये तक पहुंच ...