बक्सर, सितम्बर 3 -- Buxar News: पेज पांच के लिए -- अनदेखी चक्की प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन में कर्मी काम करने को मजबूर करीब दो माह पहले प्रखंड कार्यालय के भवन को कराया गया था पेंट फोटो संख्या- 06, कैप्सन- चक्की प्रखंड कार्यालय का भवन। चक्की, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय का भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। बारिश होने पर भवन के छत से पानी टपकता है।

जर्जर होने के कारण दीवारों में दरारें भी पड़ गई हैं। जर्जर भवन में ही प्रखंड के विभिन्न विभागों का काम संचालित हो रहा है। इससे कर्मियों के साथ कार्यालय आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले प्रखंड कार्यालय भवन को पेंट कराया गया था, लेकिन आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई।

पैसों की कमी भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का...