बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के गंगा पुल के समीप से उचक्के ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया। हालांकि भागने के दौरान उसकी बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस उचक्के की तलाश में जुटी है। इस घटना को लेकर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के देवस्थानपुर गांव निवासी नेहा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह भरौली (यूपी) अपने निजी कार्य से ई-रिक्शा से जा रही थी। जैसे ही गंगा पुल के समीप पहुंची। वैसे बाइक सवार एक उचक्के ने उसके गले में चेन छीन लिया और भागने लगा। लेकिन, उचक्के का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह बाइक के साथ गिर पड़ा। महिला के शोर मचाने पर जबतक लोग जुटते वह बाइक छोड़ फरार हो गया। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...