बक्सर, नवम्बर 16 -- Buxar News: घर से 25,640 रुपये नकद भी बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल सिमरी, एक प्रतिनिधि। सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलिहार गांव निवासी मुस्तफा अंसारी (60 वर्ष), पिता स्व. सुल्तान अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुस्तफा अंसारी अपने घर से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करता है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने दंडाधिकारी राहुल कुमार की मौजूदगी में सशस्त्र बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से प्लास्टिक और कागज में लपेटकर रखा गया गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 2.597 किलोग्राम गां...