बक्सर, नवम्बर 7 -- विद्यालय में दीपावली और छठ उत्सव Buxar News: युवा के लिए ---- उल्लास गंगौली गांव के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी डेरा में मना उत्सव शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश फोटो संख्या 27 कैप्शन- शनिवार को गंगौली प्राथमिक विद्यालय पकड़ी डेरा में दीप जलाती छात्राएं। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गंगौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पकड़ी डेरा में दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन में दोनों पर्वों की महत्ता को आकर्षक एवं मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी व सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवी बना दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक आशुतोष यादव एवं...