बक्सर, अक्टूबर 29 -- पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा Buxar News: युवा के लिए ----- गुड टच-बैड टच बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति सजग रहने को बताया फोटो संख्या 12 कैप्शन- गुरुवार को बिहार सेंट्रल स्कूल में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट बारे में जानकारी देते न्यायिक पदाधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह। बक्सर, हमारे संवाददाता। बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बच्चे बिना डरे गलत स्पर्श के बारे में आवाज उठा सके। इसी कड़ी में गुरुवार को शहर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के बारे में जानकारी दी गई। ब...