बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: चौगाईं स्थित खेल मैदान पर सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ भागवत कथा में प्रतिनिद जुट रही महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो संख्या- चौगाईं, एक संवाददाता। स्थानीय गांव के खेल मैदान पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते 07 जुलाई से शुरू इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन संध्या 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन भागवत वक्ता आचार्य शिवम जी महाराज कर रहे हैं। वहीं श्रीधाम अयोध्या की कथावाचिका किशोरी प्रज्ञा पांडेय भी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रही हैं।

कथा का आयोजन बक्सर के संत श्री श्री 1008 गंगापुत्र जी महाराज कल यानी, 11 जुलाई से 17 जुलाई तक श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे। कथा के तीसरे दिन किशोरी प्रज्ञा पांडे ...