बक्सर, सितम्बर 7 -- Buxar News: प्रक्रिया किला मैदान के पीछे 40 हजार टन क्षमता का बनेगा प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे का नगर परिषद कर रहा तैयारी फोटो संख्या-17 कैप्सन- शहर के रामरेखा घाट स्थित ताड़का नाला में जमा कचरा। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद शहर में लंबे समय से जमे पुराने कचरे की सफाई अभियान शीघ्र शुरू करने जा रहा है।

पुराने कचरे की सफाई इसके साथ ही ताड़का नाला और गंगा से जुड़ी नहरों की भी सफाई कराई जाएगी। पुराने कचरे के निस्तारण के लिए किला मैदान के पीछे 40 हजार टन क्षमता का प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन करने के साथ अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि शहर में जगह-जगह जमे पुराने कचरे को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। कच...