Buxar News: बंद घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व नकद ले उड़े चोर
बक्सर, अक्टूबर 15 -- बंद मकान में चोरी की घटना Buxar News: छानबीन साफाखाना रोड स्थित नहर के पास हुई चोरी की घटना घर की स्थिति देख गृहस्वामी को अनहोनी की आशंका डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर के साफाखाना रोड स्थित नहर के पास एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी तोड़ उसमें रखे सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुरा ली है। चोरी गए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है। चोरी की इस घटना में पीड़िता निर्मला देवी को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपना घर बंद कर बेटी के यहां गई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.