बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिप्र। शहर के प्रत्येक प्राइमरी डंपिंग साइट पर कचरा उठाव होने के बाद अब कोई भी कचरा नहीं डाल पाएगा। क्योंकि नप की तरफ से इसकी निगरानी के लिए सभी प्राइमरी डंप स्थल पर सीसीटीवी लगा दी गई है। इसी के जरिए इस स्थलों की निगरानी की जाएगी। ऐसे में कचरा उठाव होने के बाद अगर कोई भी यहां कचरा डालने की हिमायत करता है, तो उसे सीसीटीवी के जरिए चिन्हित कर तुरंत जुर्माना किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को नप के स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह ने दी है। बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 42 वार्डों में एक-एक प्राइमरी डंपिंग साइट बनाई गई है। जहां पूरे वार्ड के कचरों को उस वार्ड के प्राइमरी डंपिंग स्थल पर इक्ट्ठा किया जाता है। फिर वहां से हाइवा व ट्रैक्टर के जरिए कचरों का उठाव करके इटाढ़ी के खतिबा स्थित डंप...