बक्सर, अक्टूबर 26 -- मोटे अनाज की खेती और कृषि योजनाओं की जानकारी Buxar News: उत्साह डुमरांव के प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित मोटे अनाज की खेती के लिए वैज्ञानिक तरीकों की दी गई जानकारी फोटो संख्या- 05, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव के ई-किसान भवन में आयोजित जागरूकता अभियान में भाग लेते किसान। डुमरांव, निज संवाददाता। किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी देने और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए सोमवार को प्रखंड कृषि कार्यालय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की तरफ से आयोजित शिविर में किसानों को वसंतकालीन महाअभियान के तहत बीज वितरण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि रबी मौसम में चना, मसूर, सरसों, तीसी व मटर सहित विभिन्न दलहनी एवं तिलहनी फसलों के...