बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: बक्सर। सामाजिक सरोकार व पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए रोटरी क्लब बक्सर के द्वारा शुक्रवार को नाथ बाबा मंदिर के समीप स्थित पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्क में 05 छायादार व पर्यावरण हितैषी से जुड़े अन्य पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का सामूहिक रूप से संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण करना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ समाज को पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देने का सशक्त माध्यम है। मौके पर दीपक अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सौरभ तिवारी, शिवधार तिवारी, राजेश केसरी, अनिल मानसिंहका, अनिल केसरी, मनोज कुमार वर्मा, परशुराम वर्मा, एस.एम. साहिल, मनीष पां...