बक्सर, अक्टूबर 24 -- पोलियो जागरूकता कार्यक्रम Buxar News: अभियान नगर के चीनी मिल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित सभी लोगों ने पोलिया मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प फोटो संख्या 26 कैप्सन- शनिवार को चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। विश्व पोलियो दिवस पर शनिवार को चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैनर के माध्यम से लोगों को पोलियो की खुराक के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। फाउंडेशन के निदेशक एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण व जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत में वर्ष 2011 में पोलियो का अंतिम मामला सामने आया था। रोट...