Buxar News: पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत, गांव में पसरा मातम
बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- इटाढ़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की उनवांस पंचायत के परासी गांव में पोखरे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी स्व. बरसाती सिंह के 42 वर्षीय पुत्र लालबाबू सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर थे। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को लालबाबू सिंह पोखरे के समीप पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर में वह शौच के लिए निकले और पोखरे के पास पहुंचे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे से शव को बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बक्सर भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.