बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: नावानगर। बासुदेवा गांव में युवक की हुई नृशंस हत्या के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा, स्थानीय पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी, प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख दिलीप यादव, सरदार कुशवाहा, शारदा यादव व सुनील यादव भी घटनास्थल पहुंचे थे। सभी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करने की भी मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...