बक्सर, अक्टूबर 30 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। पीएम सूर्य घर घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि आम नागरिक सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर सके। इसे लेकर डीएम साहिला ने नगर व पंचायत क्षेत्र वार्ड सदस्यों को अधिक से अधिक सहभागी बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। इच्छुक परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने सभी शहरी परिवारों से अपील किया है कि वे पीएम सूर्य घर ...