बक्सर, अगस्त 13 -- Buxar News: चौसा। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव के पास गुरुवार को एक पिकअप से ग्रामीणों ने छह सांड़ बरामद किया। इसके बाद इसकी जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। बताया जाता है कि छह सांड लेकर पिकअप जा रही थी। इस दौरान हादीपुर गांव के पास पिकअप का एक टायर फट गया। बावजूद चालक तेजी से जा रहा था। इसी दौरान मवेशियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर पिकअप चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि पिकअप में एक सांड़ मर चुका था। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...