बक्सर, अक्टूबर 27 -- सड़क मरम्मत और छठ की तैयारियों की समीक्षा Buxar News: निर्णय अधिक से अधिक एलईडी स्क्रीन के जरिए जनहितकारी संदेशों का होगा प्रसारण ब्लैक स्पॉट पर साइनेज लगाने व छठ घाटों तक पहुंच पथ दुरुस्त करने का निर्देश बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मंगलवार को जिले की अलग-अलग सड़कों की मरम्मत व रख-रखाव और आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। इस दौरान जिले की सड़कों की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सड़क सुरक्षा व छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों व गड्ढों की पहचान कर उसकी तत्काल मरम्मत कराने को कहा। ताकि छठ महापर्व में बाहर से आने वाले...