Buxar News: पर्व-त्योहारों में भी स्टेशन रोड में जलजमाव व गड्ढों से नहीं मिला निजात
बक्सर, नवम्बर 6 -- Buxar News: फोटो- डुमरांव। पर्व-त्योहारों में भी जलजमाव और रोड में उभरे गड्ढे से लोगों को निजात नहीं मिल पाया है। स्टेशन रोड में राज हाईस्कूल खेल मैदान गेट और कृषि कॉलेज महरौरा मोड़ के पास जानलेवा गड्ढे में पानी भर जाने से छोटे वाहनों के आने-जाने में जो परेशानी हो रही है, वहीं बाजार करने के लिये आए और लौट रहे लोग इसकी खामियों भुगत रहे थे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं की थी। छोटे बच्चों के साथ गोद लिये बच्चे को लेकर जलजमाव से गुजरने काफी संकटों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का कहना है कि इस दिशा में नहीं प्रशासन ने कुछ किया और नहीं नप ने, जिससे पर्व-त्योहारों में भी लोगों को इस मुसीबत से छुटकारा नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.