बक्सर, अगस्त 29 -- Buxar News: पेज पांच के लिए --- सफल सीओ को नोटिस निर्गत कर शीघ्र परिवाद का निवारण करने का आदेश गया है केसठ अंचल की लापरवाही के खिलाफ लोक शिकायत में दायर किया परिवाद डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में सुनवाई के बाद केसठ की महिला के परिमार्जन का सफल निवारण हुआ। सफल निवारण होने पर लोक शिकायत के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ने लगा है। केसठ अंचल कार्यालय में परिमार्जन के लिए खरवनिया गांव निवासी महिला धनवंती देवी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन अंचल की मनमानी से मामला लंबा खींच रहा था। अंचल की कार्यशैली से परेशान महिला ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में 3 जून को परिमार्जन के माध्यम से जमीन को ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए एक परिवाद दायर किया था। परिवाद के अवलोकन के बाद लोक प्राधिकार केसठ के सीओ को नोटिस निर्गत कर ...