बक्सर, जुलाई 12 -- Buxar News: - स्वास्थ्यवर्धक पपीता की मिठास से कायल है कई मंडियों के लोग: - इलाके में 60 एकड़ की भूमि पर हो रही इसकी खेती: - सरकार द्वारा पपीता विकास योजना से मिल रहा 75 फीसदी अनुदान: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय इलाके के कई गांवों में किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उन्नत और लाभकारी खेती की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में पपीते की खेती किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: पपीता की खेती, कम समय में बेहतर मुनाफे की उम्मीदकिसानों की दृष्टि कम लागत, कम समय और अधिक मुनाफे के कारण पपीते की खेती ने न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाई है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाया है। स्थानीय दक्षिण टोला निवासी किसान प्रकाश राय, मोहन राय और सूर्यदेव राय ने बताया कि इस खेती क...