बक्सर, अगस्त 17 -- Buxar News: युवा के लिए ----- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सामाजिक सेवा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोनियाडेरा गांव को गोद लिया गया है। इस गांव में 18 से 24 अगस्त तक सात दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में एनएसएस की 50 स्वयंसेविकाएं ग्रामीणों के बीच विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी। शिविर के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा मुक्ति, टीबी जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में आयोजित बैठक में एनएसएस अध्यक्ष सह प्राचार्या डॉ. शोभा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभूनाथ शिवेंद्र, डॉ. सुभाषचंद्र शेखर, डॉ. संजय कुमार सिंह ...