बक्सर, जुलाई 20 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बिहार-यूपी की सीमा से लगे नैनीजोर दियारा में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर परवल की रखवाली कर रहा एक किसान गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। व्रजपात से घायल किसान की पहचान नैनीजोर गांव निवासी छोटक पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा उस समय आसपास खेतों में मौजूद किसान भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने तत्काल घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना का विवरण घटनाक्रम के संबंध में बताया जाता है कि छोटक पासवान प्रतिदिन की तरह दियारा स्थित अपने खेत में लगी परवल की फसल की रखवाली करने गए थे। दोपहर में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत के पास बनी अस्थायी झोपड़ी में चले गए। ...