बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: बक्सर, हिप्र। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरुवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में भारत सरकार के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के अधिकारी श्वेतांक सिन्हा व अनुराग त्रिपाठी के साथ बैठक की गई। इस दौरान जिला अंतर्गत प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप से संबंधित महत्वपूर्ण व आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति व विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रस्तावित बक्सर-भागलपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन 3-लेन गंगा पुल के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति व कार्य को समय में पूरा कराने के लिए जरुरी कदमों पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परियोजनाओं...