बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने से बाइक चोरी की घटना हुई है। पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में सिविल लाइंस सिद्धनाथ घाट निवासी विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा है कि वह कोर्ट के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक में गए थे। जब वापस आए तब उनकी बाइक गायब थी। खोजबीन करने पर बाइक का पता नहीं चल पाया। अंत में नगर थाना में आवेदन दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...