बक्सर, सितम्बर 24 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- कार्रवाई मनोहरपुर गांव निवासी युवक पर दर्ज हुआ था अपहरण का केस कोचस में किराए के मकान से पुलिस ने लड़की को किया बरामद धनसोई, हमारे प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मनोहरपुर गांव निवासी राकेश राम क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था। देर शाम तक लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

मामले की तफ्तीश किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने राजपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज ...