बक्सर, अक्टूबर 15 -- नारी शक्ति का सम्मान और डुमरांव का विकास Buxar News: पेज पांच के लिए ---- बोले विधायक नारी शक्ति को समाज में बराबरी का दर्जा देने के साथ आगे बढाएं विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में पहल डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बुराई पर अच्छाई के जीत के त्योहार पर डुमरांव के जेडीयू विधायक राहुल कुमार सिंह ने क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। विधायक ने कहा नवरात्र पर देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति को सम्मान देने की जरूरत है। महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। नारी की मजबूती से परिवार विकसित होगा। साथ ही समाज भी सशक्त होगा। डुमरांव में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने यह उद्गार व्यक्त की है। विधायक ने कहा कि शक्ति की पूजा को न सिर्फ पूजा तक सीमित रखे। नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें हर क्षेत्र में आग...